जॉन्डिस में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:42

पीलिया होने पर क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें (Diet Chart For Jaundice Patients)

पीलिया की समस्या से विशेष परहेज की जरूरत होती है। इसके लिए हमेशा पीलिया के रोगियों को खानपान (Jaundice Diet) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है-

1. पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें: पीलिया की समस्या होने पर सबसे जरूरी हमेशा हाइड्रेटेड रहना होता है। वहीं पानी पाचन प्रक्रिया में मदद करके और शरीर से व‍िषैले पदार्थों को बाहर निकालकर काम को आसान बनाता है।

2. गन्ने के जूस का सेवन करें: पीलिया की समस्या होने पर गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। वहीं इसमें आप स्वाद अनुसार नींबू रस डालकर अधिक से अधिक सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पीलिया रोग में बहुत जल्द आराम मिलता है।

3. भोजन हल्‍का करें: पोषक तत्वों से भरपूर हेल्‍दी खाना लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करने में बहुत ज्यादा मदद करता है। वहीं खाना हल्‍का और ऐसा होना चाह‍िए जो आसानी से पच जाए।

4. छाछ का सेवन करें: पीलिया के मरीजों को छाछ और दही सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है और पीलिया से जल्दी राहत मिलता है।

5. मूली के रस का सेवन करें: मूली का रस पीने से खून में अतिरिक्त बिलीरुबिन बाहर निकल जाता है। पीलिया की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 1 गिलास मूली के रस का सेवन करना चाहिए।

6. फलों और सब्जियों का सेवन करें: फल और सब्जियां थकान को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को आसान करने में मदद करते हैं। सभी प्रकार के फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

पीलिया होने पर किन चीजों से परहेज करें (What should we not to Eat During Jaundice?)

पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इनके सेवन से पीलिया की समस्या से राहत पाने में देरी हो सकती है-

1. चाय और कॉफी से बनाएं दूरी: पीलिया के मरीजों को चाय और कॉफी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है। जोकि पीलिया के मरीजों के लिए खतरनाक साबित होता है।

2. रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड: पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को मसालेदार और तले हुए भोजन से दूर रहना पड़ता है। दरअसल प्रोसेस्ड भोजन में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर को खराब कर सकती है।

3. अल्कोहॉल का सेवन न करें: पीलिया से पीड़ित लोगों को थोड़ी देर के लिए शराब से पूरी तरह से बचना चाहिए। दरअसल, शराब में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो पीलिया की समस्या से पीड़ित होने पर लिवर के लिए टॉक्सिक हो सकते हैं। इससे लिवर में सूजन और फाइब्रोसिस हो सकता है।

4. अचार का सेवन न करें: पीलिया के मरीजों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नमक से भी परहेज करना चाहिए।

5. ज्‍यादा खाना खाने से बचना चाहिए: पील‍िया होने पर खाना लिमिट में करना चाहिए। ज्‍यादा खाना खाने से पाचन तंत्र ब‍िगड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info